स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में फायरिंग, दारोगा के बेटे को मारी चार गोलियां; पुलिस अफसरों में हड़कंप

राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक को कई गोलियां मारीं।

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर अखिल पंवार नामक एक युवक को गोली मार दी गई। उसे चार गोलियां लगी हैं और मैक्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अखिल पंवार शाहदरा थाने का घोषित बदमाश है और उसके पिता दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। सौरव नागर और गौरव नामक दो भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, चार गोलियां लगने से घायल हुए अखिल पंवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि घायल शख्स शाहदरा थाने का घोषित बदमाश है। इसके पिता दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। सौरव नागर और गौरव नाम के दो सगे भाइयों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : Kishtwar Cloudburst : धराली के बाद किश्तवारा में आसमानी तबाही! 52 लोगों की मौत, 120 लोग घायल, 200 से ज्यादा लापता; पीड़िता बोली- ‘मैं कार में फंसी थी, मां बिजली के खंबे..’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें