दिल्ली में दिन दहाड़े फायरिंग! गोली लगने से युवक घायल, इलाके में दहशत

दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नाला रोड, जगदंबा कॉलोनी इलाके में गोली चलने की आवाज गूंजी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास हुई इस वारदात में एक युवक को गोली लगी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घायल की पहचान 30 वर्षीय श्रीकांत, पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी जौहरी पुर के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे तुरंत पास के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत को स्थिर बताया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली किसने और क्यों चलाई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गोलीकांड के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़े : मैं मोदी से प्यार करता हूं! फिर की डोनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ, कहा- ‘वह महान व्यक्ति..’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें