
Mumbai : ठाणे जिले के भिवंडी के खोनी गांव स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में बुधवार को सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में एक फायर ब्रिगेड का जवान घायल हो गया है।
उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भिवंडी फायर ब्रिगेड के अधिकारी महेश पाटिल ने बताया कि भिवंडी के खोनी गांव में एक इंडस्ट्रियल यूनिट (कपड़ा) में सुबह करीब 5.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर सुबह करीब 8.30 बजे तक काबू पा लिया गया।
इस घटना में आग बुझाते समय अचानक एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से फायर ब्रिगेड का एक जवान घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। भिवंडी पुलिस इसकी जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, ‘अवतार: फायर एंड एश’ रही पीछे















