
भोपाल : एफ.आई.एच. हॉकी पुरुष जूनियर्स विश्व कप-2025 में भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
और कहा कि भारतीय टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो देश के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी।मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम आने वाले अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भी देश का परचम इसी तरह ऊँचा करेगी।










