फतेहपुर: महिला की नृशंस हत्या, गुप्तांगों पर हमला कर जंगल में फेंका शव

फतेहपुर : किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमहा नाले के पास एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या बेहद क्रूरतापूर्वक की गई थी। आरोपी युवक ने पहले महिला के साथ शराब पी, फिर नशे की हालत में उसे जंगल ले जाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला के मुंह और गुप्तांगों पर भी हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक सर्वेश निषाद को शक था कि उसके पिता की हत्या में महिला का हाथ था। इसी रंजिश में युवक ने पहले से साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बाजार से शराब खरीदी और महिला को झांसा देकर जंगल में ले गया। नशे की हालत में महिला पर पहले हमला किया गया, फिर उसके साथ बर्बरता कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय: देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूलों में शुमार, नाममात्र फीस में उच्च शिक्षा, फिर भी घट रहा है दाखिला

8000 प्रकाशवर्ष दूर एपेप में दर्ज हुई ब्रह्मांडीय तबाही, जेम्स वेब ने दिखाई दो तारों की आखिरी सांसें

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल