फतेहपुर : 32 फीसदी कमीशन से ठेकेदार परेशान, गैंगस्टर के इशारे पर चल रही नगर पालिका

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में भ्रष्टाचार, पक्षपात और तानाशाही के आरोपों से हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता अंकित मिश्रा, जो एस.आर. इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर के पुत्र हैं, ने अपनी मां के साथ नगर पालिका परिसर में धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ जाति विशेष के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और हिन्दू वर्ग के ठेकेदारों का उत्पीड़न हो रहा है।

हाइलाइट्स:

  • गैंगस्टर के गुर्गों का प्रत्येक निर्णय में होता दखल
  • ठेकेदार की गाड़ी से घूम रहे ईओ भी भ्रष्टाचार में शामिल

धरने पर बैठी माँ ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र को पावर ऑफ अटॉर्नी के तहत सभी अधिकार दे रखे हैं, फिर भी उनकी शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन पर आरोप लगाया कि उनका भुगतान जानबूझकर रोका जा रहा है।

अंकित मिश्रा का कहना है कि पूर्व चेयरमैन का पुत्र गैंगस्टर हाजी रजा, जो फिलहाल जनपद के बाहर बताया जा रहा है, उसके गुर्गे अभी भी नगर पालिका में हावी हैं और फैसले उन्हीं के इशारे पर लिए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि नगर पालिका में करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया जा रहा है और विगत 8 वर्षों के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। बताया कि अधिशासी अधिकारी जिस निजी कार से चलते हैं, जिसकी टैक्सी परमिट तक नहीं है वह एक ठेकेदार की है। कहा कि हो सकता है कि उसका किराया भी नगर पालिका से जा रहा हो। निर्माण विभाग में चल रहे खेल की पोल खोलते हुए उन्होंने बताया कि नाला सफाई और अन्य निर्माण कार्यों में 32% तक कमीशन लिया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार में मोहम्मद आकिब और सलीम अनवर की संलिप्तता बताई जा रही है।

मोहम्मद आकिब जो मूल रूप से किसी अन्य पद पर नियुक्त थे, नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अब निर्माण विभाग और अकाउंट सेक्शन दोनों में अटैच हैं। आरोप है कि वह ही प्रमुख निर्णयों में दखल देते हैं, वहीं उनसे वरिष्ठ कर्मचारी हाशिए पर हैं। रंगदारी और सुविधा शुल्क वसूली भी खुलेआम होती है, जिससे ठेकेदार और कर्मचारी दोनों ही भय में हैं। नगर पालिका में व्याप्त इस अराजकता, मनमानी और भ्रांतिपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ आवाज़ तेज होती जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर विगत वर्षों की गहन जांच कराई जाए और दोषियों को कठोर दंड मिले। मामले को लेकर भाजपा के नगर अध्यक्ष, नगर पालिका के सभासद संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका में जमकर भ्रष्टाचार हावी है। सपा के चेयरमैन राजकुमार मौर्य, गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे हैं। ईओ का व्यवहार सभासदों के प्रति ठीक नहीं है। विकास कार्यों में चेयरमैन की कोई ख़ास रुचि नहीं है।

अन्य कई सभासदों ने आरोप लगाया कि गैंगस्टर का करीबी आकिब जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, वह नगरपालिका को कथित रूप से संचालित करता है। उन्होंने कहा कि डीएम को जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री को भी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के माध्यम से शिकायत भेजी गई है !

यह भी पढ़े : जालौन : छत से कूदकर प्रेमी के घर गई थी प्रेमिका, थाने पहुंची बात तो मंदिर में हो गई शादी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

BJP नेत्री पुत्र के अश्लील वीडियो कांड से भूचाल टशन में रहता था हीरो, फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ा देता था फीस क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान