Fatehpur : विकास को लेकर विधायक राजेन्द्र पटेल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

भास्कर ब्यूरो

  • बाढ़ पीड़ितों की सहायता सहित 8 सूत्रीय मांगें रखीं

Fatehpur : जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र पटेल ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गंगा-यमुना और पाण्डु नदी से प्रभावित गांवों में बाढ़ पीड़ितों की सहायता और स्थायी समाधान की जरूरत है।

उन्होंने अवसेरी खेड़ा, बेनी खेड़ा व अभयपुर मजरे में पुल निर्माण, पानी टंकी के संचालन की मांग उठाई। साथ ही ग्राम सिजौली में राष्ट्रकवि स्व. सोहनलाल द्विवेदी की प्रतिमा व खेल मैदान के निर्माण, जहानाबाद में पॉलिटेक्निक व आवासीय विद्यालय की स्थापना, बारा गंगौली-जाफरगंज मार्ग पर यमुना नदी पर पुल निर्माण तथा चिहुलपुर-रोटी गांव में आवासीय विद्यालय की आवश्यकता पर बल दिया।
विधायक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के उन्नयन और बाढ़ पीड़ितों को स्थायी आवासीय आश्रय उपलब्ध कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का सकारात्मक रुख क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें