
भास्कर ब्यूरो
चौडगरा/फतेहपुर । नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के लिए मिशन-शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जनपद फ़तेहपुर में आज महिला बीट आरक्षियों द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत थाना औंग पुलिस द्वारा जनक दुलारी रामबहादुर पटेल इंटर कॉलेज, थाना जाफरगंज पुलिस द्वारा कंपोजिट विद्यालय मंसूरपुर में छात्र-छात्राओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया।
नारी के सम्मान में चलाया जा रहा है मिशन शक्ति अभियान
इस दौरान उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने थाना सीयूज नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया ।
एण्टी रोमियो टीम के सदस्यों द्वारा छात्राओं व बालिकाओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना, एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा महिलाओ व छात्राओं हेतु संचालित नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। इस दौरान महिला थाना पुलिस टीम द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया।
सभी छात्राओ को अवगत कराया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा व सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा।
यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने व शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।










