Fatehpur : विकास कार्यों की जांच पर भड़का बवाल, पुलिस ने दर्ज की FIR

Fatehpur : विकास कार्यों की जांच एक गांव में बवाल की वजह बन गई। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सरकंडी में बुधवार को दो गुटों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत ने गांव की शांति भंग कर दी। मामले में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए असोथर थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बता दें कि पूरा मामला वर्तमान ग्राम प्रधान पति संतोष द्विवेदी के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों से जुड़ा है। गांव निवासी अशोक निगम उर्फ गुड्डू द्वारा इन कार्यों में अनियमितताओं की लगातार शिकायत की जा रही थी। शिकायतों को गंभीर मानते हुए बुधवार को प्रशासनिक टीम जांच के लिए गांव पहुंची। जांच आगे बढ़ने के साथ ही आरोपों के घेरे में आए लोगों में बेचैनी बढ़ती गई। शाम करीब पांच बजे जांच की दिशा से असंतुष्ट एक गुट उग्र हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों व घातक हथियारों से हमला शुरू हो गया। गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, जिससे हालात और बिगड़ते चले गए, जिसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले।

मामले में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दंगा, शांति भंग, आपराधिक धमकी समेत गंभीर धाराओं में 28 नामजद और 15 से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना उपनिरीक्षक अंकुश यादव को सौंपी गई है।

एफआईआर में नामजद आरोपियों में
आदर्श उर्फ रोमिल तिवारी, रोशन सिंह, सुनील तिवारी उर्फ धुन्ना, मनोज शर्मा, विनोद तिवारी उर्फ कल्लू, अशोक निगम, अरुण निगम, नीरज तिवारी, इन्देश तिवारी, शुभम सिंह, हरतालिका दुबे, संतोष द्विवेदी, गोवर्धन, अभय जोशी, चंदन पुत्र रामेन्द्र ठाकुर, महेंद्र मौर्य, वीरकरण शर्मा, पप्पू पुत्र रामसहाय, साहिल पुत्र कंधई, नक्की, प्रकाश निषाद, बब्लू उर्फ अरुण, प्रियम पुत्र अरुण उर्फ बब्लू, आदित्य पुत्र अरुण उर्फ बब्लू, कुलदीप, राजेश मिश्रा, चेतन त्रिपाठी और मयंक शामिल हैं। अधिकांश आरोपी ग्राम सरकंडी व आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने बड़ा फेरबदल किया है। जहानाबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर को असोथर थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि पुलिस अधीक्षक के पीआरओ मनीष कुमार सिंह को जहानाबाद थाना प्रभारी बनाया गया है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें