
फर्रुखाबाद में एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के कायमगंज क्षेत्र में 9 वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके 15 वर्षीय भाई ने जघन्य दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी चचेरे भाई-बहन हैं। घटना के दौरान, आरोपी इतना बड़ा दरिंदा था कि उसकी बहन चीख रही थी, बावजूद इसके उसने अपनी बहन का शोषण किया। पीड़िता बच्ची बार-बार मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और दुष्कर्म करता रहा। वारदात के बाद, आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्ची को देखा, तो वह खून से लथपथ थी। तुरंत ही 8 वर्षीय बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लोहिया में स्थानांतरित किया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामला गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : सीतापुर मदरसा रेप केस : मौलाना पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार













