
ब्लॉक स्तरीय ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के लिए बैठक हुई संपन्न
बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश मंडल स्तरीय पदाधिकारी रहे मौजूद
भास्कर समाचार सेवा
मथुरा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ब्लॉक स्तरीय ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर के एक पंचायत का आयोजन डीसीएस कॉलेज ऑफ़ लॉ माट रोड राया में आहूत की गई ।बैठक की अध्यक्षता रोशन बाबा ने साथ ही संचालन गणेश तोमर ने किया। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने बैठक में 26 जनवरी को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष चर्चा की। जहां ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के सफल संचालन की जिम्मेदारियां सौंप गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव भूदे प्रसाद शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश गजेंद्र सिंह परिहार ने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी को निर्देशित किया कि ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारी एक दूसरे का सहयोग कर कार्यक्रम का सफल संयोजन और आयोजन करेंगे जिस ब्लॉक में तहसील स्तर जिला स्तर मंडल स्तर प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारी हैं वह कार्यक्रम के सफल संयोजन और आयोजन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष का पूर्ण सहयोग करेंगे। प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा व जिलाध्यक्ष मथुरा चौ धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद में अनुशासन बनाये रखते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख महासचिव आगरा मंडल जगदीश परिहार, प्रचार मंत्री गिर्राज परिहार, योगेश अस्थान, जिला संयोजक धीरी सिंह, राजवीर नेताजी, रणवीर प्रधान, गुड्डू प्रधान, सलीम निजाम, गुड्डू चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, इंद्रपाल, प्रमुख महासचिव आगरा मंडल देवेंद्र रघुवंशी, प्रेमचंद, देवेंद्र पारसोली, डॉ. विजयपाल, डॉ. ओमवीर सिंह राणा, नीरज कोयण आदि मौजूद रहे।