Faridabad : महिला को बंधक बनाकर मांगी फिरौती, पुलिस ने दर्ज किया मामला

फरीदाबाद : अटाली गांव के एक व्यक्ति की पत्नी को अनैतिक रूप से बंधक बनाकर रखने और उसे छोडऩे के बदले पांच लाख की फिरौती मांगने वाले आधा दर्जन आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अटाली गांव के रहने वाले महेंद्र ने थाना छांयसा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 नवंबर 2004 में अनीता के साथ हुई थी। उनके दो बेटे सीताराम और राधेश्याम हैं। 2024 में दिवाली के पांच दिन बाद उसकी पत्नी अनीता घर से लापता हो गई। वह अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए ससुराल गया तो वहां पर पता चला की पत्नी अनीता को उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर सिंघाई थाना के अंतर्गत संधोना गांव के रहने वाले रामपाल ने अपने घर में अनैतिक रूप से बंधक बनाकर रखा हुआ है। अनीता के घर रामपाल के गांव के ही रहने वाले जंतरिया का लगातार आना-जाना रहता था। वह जब अपनी पत्नी को लेने के लिए रामपाल के घर गया तो उसकी पत्नी अनीता उसके साथ आने के लिए तैयार हो गई। रामपाल, जंतरिया, रामू जैसवाल, राहुल प्रधान, रामपाल का भाई मौके पर आ गए। उन्होंने कहा की अनीता को छोडऩे के बदले पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे। यदि रुपये नहीं दिए तो वह अनीता को नहीं छोड़ेंगे। महेंद्र का आरोप है की आरोपितों ने अनीता को अनैतिक रूप से बंधक बनाकर रखा हुआ है। उन्होंने धमकी दी है कि यदि कहीं पर उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया तो वह शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी दोनों को जान से मार देंगे। यह लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं और पहले भी इनके खिलाफ पुलिस में कई मामले दर्ज बताए गए हैं। थाना छांयसा पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढे – Fashion Tips and Tricks: 6 फैशन हैक्स जो हर महिला को जरूर जानने चाहिए!

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स