फरीदाबाद : लिव इन के चक्कर में तबाह कर लिया परिवार, पहले पत्नी को घर से निकाला, फिर बेटे के साथ किया ये कांड

फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र के संजय एन्क्लेव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गुस्सा चार साल के बेटे पर उतार दिया। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। बच्चे की मां यानी उसकी पत्नी सालभर से लिव इन में उसके साथ रह रही थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से कुछ समय पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस वजह से महिला घर से चली गई थी। पीछे से घटना को अंजाम दे दिया। सारन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में आकर अपने चार साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला एक साल से लिव-इन में उस आदमी के साथ रह रही थी। झगड़े के बाद महिला घर से चली गई थी जिसके बाद आरोपी ने बच्चे को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

संजय एन्क्लेव की गली नंबर 2 में रहने वाली निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश इटावा स्थित जसवंत नगर की रहने वाली है। उसका विवाह रिंकू नामक व्यक्ति से हुआ था। इस दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि उसका पति रिंकू शराब पीकर उसे मारता पीटता था। इस पर महिला ने पति रिंकू से दुखी होकर उसका छोड़ दिया और एक साल पहले फरीदाबाद आ गई। यहां पर उसकी मुलाकात नीरज नाम के व्यक्ति से हुई।

नीरज के साथ संजय एन्क्लेव में रहने लगी। महिला का चार साल का बेटा विशाल भी उनके साथ रहता था। नीरज उसके साथ अक्सर झगड़ा व मारपीट करता था। तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ तो महिला बेटे को लेकर कहीं चली गई। बुधवार रात को वह वापस आई। इसी बात को लेकर फिर से दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

नीरज ने निशा के साथ मारपीट तो वह घर से बाहर चली गई। घर में उसका चार साल का बेटा सो रहा था। नीरज गुस्से में था, इसलिए उसने उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया।

कुछ देर बाद जब महिला वापस लौट कर आई तो उसका बेटा विशाल बेहोश पड़ा मिला। जिस पर वह बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची, तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपित नीरज को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : kishtwar Cloudburst : किश्तवाड़ पहुंची NDRF की टीम, राहत बचाव कार्य जारी, मौतों की संख्या बढ़कर हुई 65

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल