
Hyderabad : चीनी टेक दिग्गज Xiaomi की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी Note सीरीज को बढ़ाते हुए नया Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro 5G भी पेश किया है। नए Redmi Note 15 5G को कंपनी ने मौजूदा Note 14 5G का सक्सेसर के तौर पर उतारा है, जिसे दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था।
नए Redmi Note 15 5G में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, और कंपनी का दावा है कि यह पिछली जेनरेशन की तुलना में 30 प्रतिशत तेज़ मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस देगा। इसमें 108-मेगापिक्सल का कैमरा और 5,520mAh की बैटरी लगी है।
Redmi Note 15 5G की कीमत
- भारतीय बाजार में नए Redmi Note 15 5G को दो वेरिएंट में उतारा गया है।
- 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹19,999
- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹21,999
इसमें ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा Axis, ICICI और SBI कार्ड पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिलता है। साथ ही, दो महीने का YouTube Premium, तीन महीने का Spotify Premium Standard और छह महीने का Google One एक्सेस मुफ्त मिलेगा।
Redmi Note 15 5G के फीचर्स
Redmi Note 15 5G डुअल-सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट करता है और Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। कंपनी ने इसके साथ चार साल के OS और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। आने वाले समय में इसे Android 16 आधारित HyperOS 3 का OTA अपडेट भी मिलेगा।
फोन में 6.77-इंच की AMOLED स्क्रीन लगी है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1,080 x 2,392 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके ऊपर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है।
Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक का UFS 2.2 स्टोरेज है। MicroSD स्टोरेज एक्सपेंशन भी सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप
- Redmi Note 15 5G में डुअल रियर कैमरा है:
- 108MP मेन कैमरा
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- फ्रंट कैमरा 20MP का है। रियर कैमरा 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p 30fps रिकॉर्डिंग करता है।
Redmi Pad 2 Pro 5G लॉन्च
Redmi Note 15 5G के साथ ही कंपनी ने Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट भी लॉन्च किया। इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और महीने के अंत तक कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसमें 12,000mAh बैटरी और 12.1-इंच डिस्प्ले है।
Redmi Pad 2 Pro 5G की कीमत
- 8GB रैम + 128GB Wi-Fi वेरिएंट: ₹22,999
- 8GB रैम + 128GB Wi-Fi + 5G वेरिएंट: ₹25,999
- 8GB रैम + 256GB Wi-Fi + 5G वेरिएंट: ₹27,999
- Axis Bank, SBI और ICICI बैंक कार्ड पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन
Redmi Pad 2 Pro 5G HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 आधारित है। कंपनी पांच साल के OS अपडेट और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है।
डिस्प्ले: 12.1 इंच, 2.5K (2,560×1,600 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, 249 ppi, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision, 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो, 1.07 बिलियन कलर्स
प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 4 (4nm), ऑक्टा-कोर, 2.7GHz पीक क्लॉक, Adreno 810 GPU
RAM/Storage: 8GB LPDDR4x, 256GB UFS 2.2
कैमरा: 13MP रियर (f/2.2), 8MP फ्रंट (f/2.28), 1080p 60fps वीडियो
बैटरी: 12,000mAh, 33W फास्ट चार्ज, 27W रिवर्स चार्जिंग
कनेक्टिविटी: 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4
सेंसर्स: एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बिएंट लाइट, कलर टेम्परेचर, ई-कंपास, हॉल सेंसर
मोटाई और वजन: 7.5mm, 610g















