बिहार चुनाव 2025: सभी एग्जिट पोल में NDA की धमाकेदार वापसी के संकेत.. महागठबंधन के खाते में कितनी सीटें?

पटना ।  बिहार विधानसभा चुनाव -2025 के दोनों चरणों का मतदान देर शाम 6 बजे मंगलवार को संपन्न हो गया। पहले चरण में जहां 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं दूसरे चरण में करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। दूसरे चरण के मतदान के बाद लगभग सभी एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए की वापसी को लेकर कयास लगाए गए हैं।

चाणक्य स्ट्रै़टेजीज ने एनडीए को दी बढ़त

चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने एनडीए की बढ़त दी है। चाणक्य स्ट्रै़टेजीज के मुताबिक एनडी को 130-138 सीट मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिज-आईएएनएस ने एनडीए को 147-167 सीट मिलने का अनुमान लगाया

मैट्रिज-आईएएनएस बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहला एग्जिट पोल अनुमान जारी कर दिया है। इसने एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। मैट्रिज-आईएएनएस के एग्जिट पोल ने एनडीए को 147-167 और महागठबंधन को 70-90 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल में जन सुराज को 0-2 और अन्य को 2-8 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पीपुल्स पल्स के मुताबिक एनडीए आगे

पोलस्टर पीपुल्स पल्स ने भी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक चुनाव में एनडीए को 133-159, महागठबंधन को 75-101, जन सुराज को 0-5 और अन्य को 2-8 सीट मिलने की उम्मीद है।

पीपुल्स इनसाइट ने एनडीए की जीत का अनुमान लगाया

पीपुल्स इनसाइट ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया है। पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 133-148, महागठबंधन को 87-102, जन सुराज पार्टी को 0-2 और अन्य 3-6 मिल सकती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया का एग्जिट पोल

टाइम्स ऑफ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एनडीए को बढ़त हासिल है। इसके एग्जिट पोल में विधानसभा की 243 सीटों में से एनडीए को 147-167, महागठबंधन को 70-90 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

जेवीसी ने लगाया एनडीए की जीत का अनुमान

जेवीसी के एग्जिट पोल ने एनडीए की जीत का अनुमान लगाया है और महागठबंधन को दूसरे स्थान पर रखा है।पोलस्टर जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 135-150, महागठबंधन को 88-103 जन सुराज को 0-1 और अन्य को 3-7 सीट मिलने की भविष्यवाणी की है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें