मतदान से पहले ही NDA गठबंधन ने गंवाई एक सीट, ग्लैमर क्वीन सीमा का विधायक बनने का सपना टूटा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ही एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। मढ़ौरा सीट पर लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी के लिए ग्लैमर क्वीन सीमा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन उन्होंने नामांकन फॉर्म में गलती कर दी, जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोजपा (रामविलास), जदयू, बसपा और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं। कुल चार उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद अब इस सीट पर कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।

नामांकन रद्द होने वाले प्रमुख उम्मीदवार:

  • एनडीए समर्थित लोजपा (आर) – सीमा सिंह
  • जदयू के निवर्तमान जिला अध्यक्ष – अल्ताफ राजू (निर्दलीय नामांकन)
  • बसपा – आदित्य कुमार
  • निर्दलीय – विशाल कुमार

अब मढ़ौरा सीट पर सीधा मुकाबला आरजेडी के जितेंद्र राय और जनसुराज के अभय सिंह के बीच होगा।

  • जितेंद्र राय 2010 से इस सीट के विधायक हैं।
  • सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने से उनकी राह और आसान हो गई है।

मढ़ौरा से अब मैदान में कुल 9 उम्मीदवार:

  1. लालू प्रसाद यादव – राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  2. सनदेव कुमार राय – निर्दलीय
  3. जितेंद्र कुमार राय – राष्ट्रीय जनता दल
  4. अंकित कुमार – निर्दलीय
  5. मनेजर कुमार – निर्दलीय
  6. नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह – जनसुराज पार्टी
  7. अभिषेक रंजन – निर्दलीय
  8. मधुबाला गिरी – द प्लुरल्स पार्टी
  9. पुरुषोत्तम कुमार – राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें