
Etah : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत 26 अक्टूबर को एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांव, कस्बा, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर महिला और बालिकाओं को जागरूक किया और महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जनजागरूकता अभियान चलाया।
जनपद एटा में विभिन्न थानों पर नियुक्त महिला कांस्टेबल ने महिलाओं और बालिकाओं को 1090, 112, 108, 1098, 102, 181, 1076 नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया। साथ ही शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट भी वितरित किए गए।
यह भी पढ़े : Gurugram : अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन नाइजीरियन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
Agra : सड़क हादसे में पुलिस टीम की कार ट्रक से भिड़ी, मुख्य आरक्षी सहित दो की मौत, 5 घायल














