Etah : सड़क हादसे में मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे मिला शव

Jalesar, Etah : बुधवार की सुबह थाना सकरौली क्षेत्र के जलेसर-इसौली मार्ग स्थित गांव मुड़समां में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लगभग 52 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। उसकी मौत किसी अज्ञात वाहन के रौंदने से हुई होने का अनुमान है। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे मृत पड़े व्यक्ति का शव देखा तो सूचना पर थानाध्यक्ष सकरौली सीमा त्रिपाठी मौके पर पहुंचीं और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पहचान राम सिंह लोधी पुत्र भूप सिंह लोधी, निवासी गांव दौलतपुर गिलोला, थाना जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार लोधी ने बताया कि उनके पिताजी मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। कल शाम को वे घर से निकले थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। रातभर खोजबीन करने के बाद सुबह से उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर वे मुड़समां पहुंचे और शव की पहचान अपने पिताजी के रूप में की।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें