Etah : सपाइयों ने जिला कार्यालय पर मनाया मुलायम सिंह यादव का 86वां जन्मदिन

  • नेताजी हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते थे – जुबैरी

Etah : समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 86वां जन्मदिन जिला समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके साथ ही एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा किसान, मजदूर, नौजवान, अल्पसंख्यक और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते थे। ऐसे नेता सदियों में पैदा होते हैं।

पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन ने कहा कि देश में सिर्फ दो महान नेताओं को “नेताजी” के नाम से जाना जाता है—पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस और दूसरे नेताजी मुलायम सिंह यादव।
पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा कि नेताजी को धरतीपुत्र भी कहा जाता है। शहीद सैनिकों के शव को सम्मान सहित उनके घर तक पहुंचाए जाने की परंपरा शुरू कराने का श्रेय भी मुलायम सिंह यादव को जाता है।

गिरीश यादव ने कहा कि नेताजी का मानना था कि जहाँ भी अन्याय हो रहा हो, उसके खिलाफ संघर्ष करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। सेमिनार को शशांक यादव, अनिल कुमार (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), श्रवण कश्यप, सत्यवीर सिंह दिवाकर, विनोद यादव, अनिल सागर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र प्रजापति ने किया।

इस अवसर पर जसवीर सिंह यादव, आकाश यादव, आलोक एडवोकेट, धीरेन्द्र सिंह, जमशेद आलम, सरफराज, अदनान, हिमालय लोधी, प्रदीप यादव, फहीम उद्दीन वारसी सहित अनेक सपाई मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें