Etah : बनारस की तर्ज पर काली नदी पर कल होगा भव्य गंगा आरती का आयोजन

Etah : डीएम प्रेमरंजन सिंह के मार्गदर्शन एवं सीडीओ डॉ. नागेन्द्र नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद एटा में बनारस की तर्ज पर काली नदी पर भव्य गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन 04 नवम्बर, मंगलवार को किया जाएगा। यह आयोजन मौहरा घाट, काली नदी, मरथरा के पास ग्राम नगला जगरूप, विकास खंड शीतलपुर, सहावर रोड पर संपन्न होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में आस्था, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में अपराह्न 01 बजे से विविध गतिविधियाँ प्रारंभ होंगी, जिनमें मैराथन दौड़, पर्यावरण कार्यशाला, युवाओं का फन सेशन, नुक्कड़ नाटक, जल संरक्षण पर प्रेरक भाषण, समूह नृत्य, बैंड शो, हस्ताक्षर अभियान, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि शामिल हैं।

अपराह्न 05 बजे से दीपदान एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी आर्यन गौड़, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे ने दी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें