Etah : एनसीसी कैडेट्स ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

  • नियम तोड़ने वालों से 2.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

Etah : यातायात माह के तहत चल रहे जागरूकता अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने सीओ यातायात के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स के साथ अलीगंज तिराहे से माया पैलेस तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में दून पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

15 नवंबर को एसएसपी के निर्देश पर जनपदीय यातायात पुलिस ने विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान सीओ यातायात राजेश सिंह, एनसीसी कैडेट्स, एआरटीओ सतेंद्र कुमार और मलावन टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस टीम ने वाहन चालकों और परिचालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कुल 236 वाहनों के चालान किए गए और ₹2,72,000 का जुर्माना वसूला गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें