Etah : खेत में बकरी जाने पर मां-बेटी पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

Etah : थाना क्षेत्र के ग्राम हृदयपुर में खेत में बकरी जाने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी पर जानलेवा हमला किए जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल मां-बेटी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

ग्राम हृदयपुर निवासी जावित्री 40 पत्नी अरविंद कुमार अपनी 16 वर्षीय बेटी शिल्पी के साथ खेत में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान उनकी बकरी अनार सिंह के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर अनार सिंह पुत्र पृथ्वीराज, ममता पत्नी अनार सिंह और मुस्कान पुत्री अनार सिंह ने मिलकर खेत से लौट रही शिल्पी और जावित्री पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले में जावित्री के सिर में गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े : निजी क्षेत्र से घरेलू रक्षा उद्योग में 50 फीसदी तक योगदान बढ़ाने का आह्वान

जय भानुशाली–माही विज के रिश्ते में दरार, 15 साल बाद अलग होंगे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें