Etah : बमनई में बीएलओ की मदद को पहुँचे विधायक, एसआईआर प्रक्रिया पर जागरूकता अभियान तेज

Nidhauli Kalan, Etah : विकासखंड की बमनई के सचिवालय में एसआईआर सूची पुनः संशोधन के लिए महिला बीएलओ की सहायता हेतु क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी पहुंचे। वहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों को एसआईआर की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं को मतदाता सूची की आवश्यकता और नई प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने तथा बीएलओ की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि शहरी इलाकों में मतदाताओं को जानकारी देने के लिए कई लोग मदद कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अंचलों में अधिकतर लोगों तक जानकारी पहुँचाना आसान नहीं है। इसलिए हम लोगों को एसआईआर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड बमनई में हमारी टीम और मैंने स्वयं आम जनमानस को एसआईआर के लिए प्रेरित कर आवेदन कराया है।

केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में जगह-जगह जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाने में मदद करने की जिम्मेदारी मैं पिछले लंबे समय से निभा रहा हूँ और लोगों की सहायता हेतु हमेशा खड़ा हूँ। अब तक 10,000 से अधिक लोगों को आवेदन कराने में सहायता कर चुका हूँ और इस कार्य को प्रतिदिन जारी रखे हुए हूँ। बमनई सचिवालय में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के सहयोग की सराहना की गई।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें