Etah : नलकूप खराबी से किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर

Etah : प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किसानों को निःशुल्क विद्युत उपयोग की सुविधा भले ही दी गई हो, लेकिन सरकारी नलकूपों की खराब स्थिति किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। कभी किसी नलकूप में तकनीकी खराबी और कभी लगातार नलकूप की समस्या के कारण किसानों की फसलों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति से किसान काफी परेशान हैं और उन्होंने नलकूप की मरम्मत के लिए डीएम एवं अधिशासी अभियंता नलकूपखण्ड से गुहार लगाई है।

किसानों ने बताया कि विकास खण्ड निधौली कला के गांव गद्‌ में स्थित राजकीय नलकूप संख्या 227 ई०जी० लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। इसकी वजह से गेहूं की फसल बर्बाद होने के कगार पर है।

किसानों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अवर अभियंता ओमप्रकाश ने कोई कार्रवाई नहीं की। लगातार नलकूप विभाग के चक्कर काटने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। किसानों ने अधिशासी अभियंता नलकूपखण्ड और जिले के डीएम प्रेमरंजन सिंह से नलकूप संख्या 227 गदुआ को ठीक कराने की मांग की है।

शिकायत करने वाले प्रमुख किसान रबी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष युवक मंगल दल निधौली कला, सर्वेश कुमार, सुरेश चन्द्र, देवेंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह, सौरभ कुमार और अरवेश कुमार हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें