
एटा : जनपद के लिए यह गर्व का क्षण है। जिले की आधी आबादी ने अपने SIR फ़ॉर्म भरकर न केवल प्रशासनिक प्रयासों को सफल बनाया, बल्कि लोकतंत्र के इस महाअभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
जिलाधिकारी ने एटा की जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एटा वासियों ने जिस उत्साह, विश्वास और जागरूकता का परिचय दिया है, वह वास्तव में काबिले-तारीफ़ है। यह सहभागिता दर्शाती है कि एटा का प्रत्येक नागरिक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि जिले के हर उस व्यक्ति की है, जिसने इस अभियान में योगदान दिया—BLO से लेकर ग्राम स्तर के कर्मचारियों तक, नगर निकायों से लेकर सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तक। सभी के सामूहिक प्रयासों, मेहनत और निरंतर सहयोग ने इस बड़े लक्ष्य को संभव बनाया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि एटा की जागरूकता, जिम्मेदारी और एकता का प्रतीक है। मैं एटा जनपद के हर नागरिक, हर अधिकारी और हर कर्मचारी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।











