
मारहरा, एटा। विधानसभा मारहरा में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कस्बा के डॉ0 वीरेन्द्र सिंह महाविद्यालय मिरहची रोड पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संबोधन किया। सम्मेलन में मारहरा मंडल के बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2, मंडल पदाधिकारियों और सेक्टर संयोजक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक लोधी ने इन सभी से सीधा संवाद स्थापित किया।
विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन औरसीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हर बूथ पर संगठन की शक्ति और विजय का आधार है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों, बीएलओ-2, मंडल पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संतोष चौहान, मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत, अशोक सक्सेना, दिवारी लाल, राहुल गुप्ता, डॉ0 सरदार सिंह, वेद प्रकाश राजपूत, उदयवीर सिंह, भुवनेश्वर प्रधान, यशपाल वर्मा, टीटू गुप्ता, साकिर हुसैन, शानू भाई, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, अनुज तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : लापरवाही या हादसा? बिलासपुर में ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल











