एटा : एकता व अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती, ‘रन फॉर यूनिटी’ में बच्चों ने लगाई दौड़

एटा। कस्बा अलीगंज में आज एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती थाना परसर में मनाई गई। इस दौरान ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके लिए महिला पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं, और स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। यह रन फॉर यूनिटी थाना परिसर से डाक बंगला होते हुए गांधी चौराहा, चक्कर लगाते हुए, फिर से थाना परिसर पर समाप्त हुई।

सीओ नीतीश कुमार गर्ग ने थाना परिसर में सरदार पटेल को नमन करते हुए शपथ समारोह का आयोजन किया। उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आजादी के बाद भारत को अखंड भारत बनाने वाले जिनका नाम सरदार वल्लभभाई पटेल है, उन्होंने अपनी शानदार नेतृत्व क्षमता और कूटनीति से इन रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाया। आजादी के समय देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, 560 से अधिक छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय राष्ट्र में विलय करना। उसी समय, देश के पास इस चुनौती से भी बड़ा व्यक्तित्व मौजूद था, जिसका नाम सरदार वल्लभभाई पटेल था।”

उन्होंने कहा, “सरदार पटेल ने अपनी नेतृत्व क्षमता से इन रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाया और देश के विभाजन को रोका। इसी कारण, हर वर्ष 31 अक्टूबर को हम सब सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं।”

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार गर्ग, तहसीलदार संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निर्देश कुमार सेंगर, कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार, भाजपा नेता अभिषेक शर्मा, जनता इंटर कॉलेज के छात्र, और थाना पुलिस बल का समस्त स्टाफ ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : Bihar NDA Manifesto : NDA के संकल्प पत्र-2025 में बिहार का विकास, 5 साल में 1 करोड़ नौकरियां व 4 शहरों में मेट्रो

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें