ISRO को बड़ा झटका! EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग फेल, इसरो प्रमुख ने कहा- तीसरे चरण में आई तकनीकी खामी

श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपनी 101वीं ऐतिहासिक लॉन्चिंग पर निराशाजनक खबर दी है। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया कि रविवार को पीएसएलवी-सी61 रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण करने का प्रयास किया गया, लेकिन यह मिशन सफल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि उड़ान के तीसरे चरण के दौरान एक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके कारण मिशन पूरा नहीं हो सका।

हाईलाइट्स:

  • तकनीकी खराबी के कारण EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग हुई असफल
  • इसरो को मिली अपने 101वें ऐतिहासिक लॉन्चिंग पर बड़ा झटका,
  • ISRO ने कहा – तीसरे चरण में आई तकनीकी खामी

इसरो प्रमुख ने बताया कि वे इस असफलता के कारणों का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं और जल्द ही स्थिति का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संगठन अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग कर इस तरह की घटनाओं से सीख लेकर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

यह घटना इसरो के इतिहास में एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह संगठन की लगातार सफलताओं के बीच एक असफलता है। हालांकि, इसरो के वैज्ञानिक और तकनीकी दल इस घटना से सीख लेकर अपनी प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसरो का अगला मिशन कब और कैसे होगा, इस पर अभी अध्ययन चल रहा है।

यह भी पढ़े : कामायनी एक्सप्रेस में बम! एक घंटे खंडवा में खड़ी रही ट्रेन, विस्फोटक ढूंढती रही पुलिस

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी जेपी अमन सोसाइटी में आंधी, 40 से अधिक फ्लैटों के दरवाजे उड़े ट्रंप सरकार में आतंकवादी की एंट्री रेगुलर कॉलेज नहीं आ रहा था पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला दविंदर LSG के मालिक ने तिरूपति बालाजी में दान किया करोड़ों का सोना