
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की ‘राजशाही सोच’ का नतीजा था ‘आपातकाल’। समय बदला पर सोच आज भी वही। उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि यूपी देश की सबसे ज़्यादा योजनाओं में नंबर 1 है।
जब यूपी आगे बढ़ेगा, तब देश आगे बढ़ेगा! डबल इंजन सरकार = डबल विकास । केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि कांग्रेस अब देश की जनता के बजाय ‘पाकिस्तान के नेताओं’ के भरोसे पर ज्यादा निर्भर है। पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख़्वाब पाल रही है।