हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही, अरुण सिंह को बनाया गया केन्द्रीय पर्येवक्षक

हरियाणा में नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फैसला अगले एक सप्ताह में हो जाएगा। पार्टी हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। अरुण सिंह की ओर से अब कभी भी प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को फिर से राज्य में पार्टी की कमान मिलने की अटकलें लग रही हैं।

खबर है कि भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही इस पर फैसला करेगी। इससे पहले पिछले दिनों भाजपा ने राज्य में 27 जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया है। सभी जिलों में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। इसी तरह से प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए भी मतदान की नौबत नहीं आएगी। अरुण सिंह के नोटिफिकेशन के बाद प्रधान बनने के इच्छुक नेताओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।

पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया करीब तीन दिन की होगी। आवेदन भरने के बाद उसी दिन नामांकन-पत्रों की छंटनी होगी और शाम तक नाम वापस लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के अगले दिन अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी और उसमें प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि अगले एक-दो दिन में कभी भी प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

भाजपा संगठन में प्रदेशाध्यक्ष पद के चयन के लिए हरियाणा में कुल 117 वोटर हैं। इनमें सभी 27 जिलाध्यक्षों को मतदान करने के अधिकार हैं। इसी तरह से सभी नब्बे विधानसभा हलकों के अध्यक्ष भी वोटर हैं। ये सभी मतदाता मिलकर प्रधान चुन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में इन सभी मतदाताओं को भी रोहतक स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय या पंचकूला के पार्टी कार्यालय में बुलाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर