रूस में 8.7 तीव्रता वाला भूकंप, जापान से अमेरिका तक सुनामी की चेतावनी

कामचटका, रूस। रूस के पूर्वी तटीय क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया जिसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

यूएस जिओलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पास 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। बीते दशकों में आए भूकंपों में यह सबसे तेज है। अगले कुछ घंटों के भीतर जापान के तटों पर खतरनाक सुनामी लहरों के पहुंचने की आशंका है। जापान सरकार ने भी सुनामी एडवाइजरी को चेतावनी में बदलते हुए आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। सरकार ने लोगों को तत्काल तटीय इलाकों से निकलने के आदेश दिए हैं।अमेरिका ने भी अलास्का सहित कई क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े : NISAR Mission : अंतरिक्ष में फिर भारत रचेगा इतिहास… आज NASA के साथ मिलकर ISRO लॉन्च करेगा निसार मिशन

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल