
Earthquake in Japan : जापान में बीती रात लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। एक के बाद एक दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई, और सभी अपने घरों से बाहर निकलकर भाग गए। अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
5.7 थी भूकंप की तीव्रता
भूकंप का पहला झटका जापान के दक्षिणपूर्व में स्थित ताकानाबे में महसूस किया गया। स्थानीय समयानुसार, शनिवार की रात लगभग 21:13 बजे यह भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मैग्नीट्यूड थी। कुछ मिनट बाद, 3.0 मैग्नीट्यूड का दूसरा झटका भी आया, जिसका केंद्र नाजे में जमीन से 19 किलोमीटर नीचे था।
जापान में आए इस भूकंप का असर इंडोनेशिया तक भी महसूस किया गया, जहां भी 5.7 की मैग्नीट्यूड का भूकंप महसूस किया गया है।
जापान में भूकंप क्यों आते हैं?
दरअसल, इंडोनेशिया और जापान जैसे देश प्रशांत महासागर के किनारे मौजूद हैं, जिसे पैसिफिक रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। इस क्षेत्र में टैक्टॉनिक गतिविधियां सबसे अधिक होती हैं। टैक्टॉनिक प्लेटों के खिसकने की वजह से यहाँ अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी फटने और सुनामी जैसे प्राकृतिक खतरे मंडराते रहते हैं।
यह भी पढ़े : पीएम मोदी आज दिल्ली-एनसीआर में दो एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, 2 घंटे का सफर 40 मिनट में पूरा होगा















