राजस्थान में वंशवाद हावी : भाजपा के 17 विधायक और कांग्रेस के 10 नेता वंशवादी राजनीति के बने प्रतीक…देखे पूरी लिस्ट

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में वंशवाद का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश से कुल 9 सांसद और 29 विधायक ऐसे हैं जो किसी न किसी राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। इनमें से भाजपा के 17 विधायक और 1 सांसद, जबकि कांग्रेस के 10 विधायक और 8 सांसद वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा एक-एक विधायक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और निर्दलीय हैं।

यह आंकड़ा बताता है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने वंशवाद को मज़बूती दी है — भाजपा ने राज्य स्तर पर और कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर।

भाजपा के प्रमुख वंशवादी नेता

  1. किरोड़ीलाल मीणा (सवाई माधोपुर विधायक व मंत्री) — भतीजा राजेंद्र मीणा विधायक, पत्नी गोलमा देवी पूर्व विधायक।
  2. विश्वराज सिंह मेवाड़ (नाथद्वारा विधायक) — पत्नी महिमा कुमारी मेवाड़ लोकसभा सांसद।
  3. शैलेश सिंह (डीग-कुम्हेर विधायक) — पूर्व मंत्री दिगंबर सिंह के पुत्र, ससुर विद्याधर सिंह कांग्रेस विधायक।
  4. सिद्धि कुमारी (बीकानेर विधायक) — दादा करणी सिंह पूर्व सांसद।
  5. कृष्ण कुमार विश्नोई (गुड़ामालानी विधायक व राज्य मंत्री) — पिता लादूराम विश्नोई पूर्व विधायक।
  6. अंशुमन सिंह भाटी — पूर्व सांसद महेंद्र भाटी के बेटे, दादा देवी सिंह भाटी भी पूर्व विधायक।
  7. कल्पना देवी (लाडपुरा विधायक) — पति इज्यराज सिंह पूर्व सांसद, ससुर बृजराज सिंह भी पूर्व सांसद।
  8. जगत सिंह (नदबई विधायक) — पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र।
  9. रामस्वरूप लांबा (नसीराबाद विधायक) — पूर्व सांसद सांवरलाल जाट के बेटे।
  10. हेमंत मीणा (प्रतापगढ़ विधायक व राज्य मंत्री) — पिता नंदलाल मीणा पूर्व विधायक और सांसद।
  11. दीप्ति किरण माहेश्वरी (राजसमंद विधायक) — पूर्व विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी।
  12. शांता अमृतलाल मीणा (सलूंबर विधायक) — पति अमृतलाल मीणा पूर्व विधायक।
  13. झाबर सिंह खर्रा (श्रीमाधोपुर विधायक व राज्य मंत्री) — पिता हरलाल सिंह खर्रा पूर्व मंत्री।
  14. दिया कुमारी (विद्याधरनगर विधायक व उपमुख्यमंत्री) — दादी गायत्री देवी पूर्व सांसद।
  15. अरुण चौधरी (पचपदरा विधायक) — पिता अमराराम चौधरी पूर्व विधायक।
  16. मंजू शर्मा (जयपुर सांसद) — पिता भंवरलाल शर्मा पूर्व विधायक।
  17. गुरवीर सिंह (सादुलशहर विधायक) — दादा गुरजंत सिंह बराड़ पूर्व विधायक।
  18. अतुल भंसाली (जोधपुर विधायक) — पूर्व विधायक कैलाश भंसाली के भतीजे।

अगली सूची में कांग्रेस, RLP और निर्दलीय विधायकों के नाम शामिल किए जाएंगे।

ये भी पढ़े – Rajasthan : जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में एक युवक की मौत, 30 घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें