
Durgapur Gangrape : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक और मेडिकल स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना कोलकाता से लगभग 170 किलोमीटर दूर दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के सामने हुई है। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और यहां एमबीबीएस सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, छात्रा शुक्रवार रात 8 से 9 बजे के बीच अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। उस समय कॉलेज के गेट पर तीन युवक खड़े थे। उन्होंने पहले लड़की का मोबाइल छीन लिया, फिर उसके बाल पकड़कर उसे कैंपस गेट के सामने जंगल में घसीटकर ले गए, जहां उनके द्वारा गैंगरेप किया गया। इस दौरान लड़की का दोस्त भाग गया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल, पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी अभी फरार हैं।
पीड़ित के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि लड़की के साथ घटना में उसके दोस्त और अन्य साथियों का भी हाथ है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के दोस्त को हिरासत में ले लिया है। दुर्गापुर के डिप्टी मजिस्ट्रेट और एसडीओ रंजना रॉय ने, पीड़िता से मिलने के बाद कहा कि उसकी हालत स्थिर है और उसकी मां साथ में हैं। रॉय ने कहा कि पीड़िता को पूरा सहयोग मिल रहा है और उचित कार्रवाई की जा रही है।
छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने फोन वापस करने के लिए पैसे मांगे। घटना के समय, वह कॉलेज से रात करीब 8:30 से 9 बजे बाहर निकली थी और लौटते समय रात करीब 10 बजे दुष्कर्म की घटना हुई। देर रात ही पीड़िता ने अपने माता-पिता को जानकारी दी, जिन्होंने सुबह दुर्गापुर पहुंचकर न्यू टाउनशिप थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि जब तीन युवकों ने उसका रास्ता रोका, तो उसका दोस्त उसे अकेला छोड़कर चला गया। बाद में आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे जंगल में ले गए, जहां उनके द्वारा दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को धमकी भी दी और मोबाइल वापस करने के लिए पैसे मांगे। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।
इसके अलावा, पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ के लिए उसकी मित्र से भी बात की है, और CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का फोरेंसिक परीक्षण भी कराया जाएगा। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े : एक और जेन-जी आंदोलन! युवाओं के समर्थन में उतरे सैनिक, प्रदर्शनकारियों ने संभाला ऐतिहासिक ‘13 मई चौक’