पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन 3 नवंबर 2025 को किया जाएगा

Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आगामी 01 और 02 नवम्बर 2025 को 30,900 पदों हेतु पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के माध्यम से लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) तथा पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। यह परीक्षा प्रदेश के 10 जनपदों में आयोजित की जाएगी।

उक्त परीक्षा 01 नवम्बर 2025 (प्रथम शनिवार) को आयोजित होने के कारण, इस दिन प्रस्तावित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन 3 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त परीक्षा हेतु विभिन्न जनपदों आगरा, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, लखनऊ तथा गौतमबुद्ध नगर में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अतः संबंधित जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपद में 01 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ को 3 नवम्बर 2025, सोमवार को आयोजित किया जाए।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें