गुजरात में दृश्यम जैसा खूनी खेल! पत्नी ने पति के टुकड़े किए, किचन में गड्ढा खोदा और शव पर डाली सीमेंट; प्रेमी भी गिरफ्तार

Gujarat : गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी और उसके दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद, उसने अपने शव को अपने ही घर के किचन के फर्श के नीचे दफना दिया। घटना के करीब 14 महीने बाद, पुलिस ने महिला, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की तुलना ‘दृश्यम’ फिल्म से की जा रही है।

आजतक में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना को कथित तौर पर एक्स्ट्रामैरिटल रिलेशनशिप के कारण अंजाम दिया गया है। आरोपी महिला की पहचान रूबी अंसारी के रूप में हुई है। रूबी के ‘प्रेमी’ इमरान वाघेला को भी गिरफ्तार किया गया है, साथ ही, उसके दो रिश्तेदार साहिल और फैजू की भी गिरफ्तारी हुई है।

जब क्राइम ब्रांच की टीम एक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकालने के लिए घर पहुंची, तब घर बंद था। मृतक समीर अंसारी की हड्डियों और अन्य अवशेष फर्श के नीचे से निकाले गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच और DNA मिलान के लिए भेजा गया है।

खुलासा कैसे हुआ?

अहमदाबाद के डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) अजीत राजियन ने बताया कि करीब तीन महीने पहले क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर को इसकी सूचना मिली थी। उन्हें पता चला था कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले समीर अंसारी को काफी समय से इलाके में नहीं देखा गया है, और उसके लापता होने का कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है।

DCP राजियन ने कहा, “फिर हमने इलाके पर नजर रखी और पता चला कि समीर बीते एक साल से लापता है। इसके बाद, इमरान वाघेला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने कबूल किया कि उसने रूबी के कहने पर, अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर समीर की हत्या कर दी थी।”

इमरान वाघेला ने दावा किया कि रूबी ने अपने पति की हत्या की योजना इसलिए बनाई, क्योंकि उसके एक्स्ट्रामैरिटल रिलेशनशिप का पता चलने के बाद, वह उसे पीटता था। रूबी उसे अपने अवैध संबंध में रुकावट मानती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “रूबी और दो अन्य लोगों ने मिलकर समीर का गला काटा, फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उन्होंने रसोई में एक गड्ढा खोदा, शव को फेंका और उसे सीमेंट और टाइल्स से ढक दिया। इसके बाद, जब लोग अंसारी के बारे में पूछताछ करते, तो रूबी उन्हें बताती कि वह काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर गया है।”

DCP राजियन ने बताया कि रूबी अंसारी कई महीनों तक उस घर में रही, जहां उसके पति की हत्या हुई थी, फिर अपने बच्चों के साथ कहीं और चली गई।

समीर अंसारी अहमदाबाद में राजमिस्त्री का काम करते थे। उन्होंने रूबी से लव मैरिज की थी और 2016 में बिहार से यहां आए थे। उनके दो बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़े : हाथरस : तमंचे के साथ हुक्का पीते हुए युवक का वीडियो हो रहा वायरल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें