DRDO Jobs 2025: GATE पास इंजीनियर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ऐसे करें आवेदन

अगर आप विज्ञान और तकनीक के ज़रिए देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने वैज्ञानिक (Scientist) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए खास मौका है जो राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें:

  • कुल पद: 148
    इनमें DRDO, ADA (एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी) और आरक्षित वर्गों के लिए विभिन्न पद शामिल हैं।
  • योग्यता:
    उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी की स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही GATE परीक्षा का वैध स्कोर जरूरी है।
  • आयु सीमा:
    • सामान्य और EWS वर्ग: अधिकतम 35 वर्ष
    • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर): अधिकतम 38 वर्ष
    • SC/ST वर्ग: अधिकतम 40 वर्ष

आवेदन प्रक्रिया:

  • आधिकारिक वेबसाइट: rac.gov.in
  • नोटिफिकेशन: जून के पहले हफ्ते में रोजगार समाचार में जारी होने की संभावना है।
  • आवेदन की अवधि: नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 21 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क:

  • जनरल, ओबीसी और EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए: ₹100
  • SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं (निशुल्क आवेदन)

चयन प्रक्रिया:

  • प्रारंभिक चयन GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए 1:10 के अनुपात में बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन:
    • GATE स्कोर: 80% वेटेज
    • इंटरव्यू: 20% वेटेज

यह भी पढ़ें: जबलपुर में ‘3 इडियट्स’ जैसा फर्जीवाड़ा : दूसरे के नाम पर पढ़ाई कर बना डॉक्टर, मरीज की मौत से हुआ भंडाफोड़

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जो सिंदूर मिटाने चले थे वो मिट्टी में मिल गए : पीएम मोदी आसमान में अटकी indigo फ्लाइट पायलट ने लाहौर ATC से मांगी अनुमति 68 की उम्र में नाक से बांसुरी बजाकर रचा इतिहास समग्र पिछडापन सूचकांक तैयार करेगी तेलंगाना सरकार सेना में किस पद पर है आप मोदी जी…