कैंसर से जंग जीतकर राजनीति में लौटीं डॉ. नवजोत कौर सिद्धू

चंडीगढ़ : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतने के बाद एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरने की दावेदारी पेश कर दी है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना है और विधायक बनकर वे इसे बेहतर तरीके से निभा सकती हैं। उन्होंने अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

डॉ. कौर ने स्पष्ट किया कि टिकट देना पार्टी का फैसला होगा, लेकिन उनकी तैयारी पूरी है। जरूरत पड़ने पर पार्टी इस सीट पर सर्वे भी करा सकती है। इससे पहले भी वे इसी सीट से विधायक रह चुकी हैं और इस क्षेत्र में उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू का भी मजबूत प्रभाव है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग और कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे दोबारा चुनाव लड़ें। स्वास्थ्य कारणों से कुछ समय के लिए राजनीति से दूरी बनाने के बाद अब वे सक्रिय होकर जनसेवा करना चाहती हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें