
Diwali Puja Muhurat : दिवाली का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मनाया जाता है, जब मुख्य रूप से माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, माता सरस्वती और माता काली की पूजा की जाती है। यह त्योहार प्रकाश और खुशियों का प्रतीक है, और इस दिन विशेष मुहूर्तों के अनुसार पूजा-अर्चना की जाती है।
दिवाली 2025 की तिथि और मुहूर्त
- दिवाली 2025 में 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
- लक्ष्मी पूजन का शुभ समय 20 अक्टूबर 2025 को शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक है।
- प्रदोष काल शाम 05:46 से 08:18 बजे तक है, जो लक्ष्मी पूजा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
- लक्ष्मी पूजा का शुभ समय रात 11:41 से 12:31 बजे तक है।
शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): 03:44 PM से 05:46 PM
- सायाह्न मुहूर्त (चर): 05:46 PM से 07:21 PM
- रात्रि मुहूर्त (लाभ): 10:31 PM से 12:06 AM, 21 अक्टूबर
- उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): 01:41 AM से 06:26 AM, 21 अक्टूबर
दिवाली की पूजा विधि
घर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर घर को शुद्ध बनाएं। घर के मुख्य द्वार और पूजाघर पर रंगोली बनाएं। पूजा स्थल पर लाल कपड़ा बिछाकर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और राम दरबार की मूर्तियों या तस्वीरों की स्थापना करें। मूर्ति स्थापना के बाद फूलों से सजाएं, दीपक जलाएं और पूजन सामग्री जैसे फल, फूल, मिठाई, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, कमलगट्टे आदि रखें। भगवान लक्ष्मी, गणेश और विष्णु की पूजा करें, तिलक लगाएं और दीपक जलाएं। अंत में आरती करें और प्रसाद वितरित करें। घर के कोने-कोने में दीपक जलाएं, और पूरी रात जलते रहने वाले दीपक रखें।
कितने दीपक जलाने चाहिए?
- कम से कम 13 या 26 छोटे दीपक और दो बड़े दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़े : लव जिहाद पर बोली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर-‘बेटी बात न माने तो टांगे तोड़ दो’















