Disha Patni News : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- ‘दिशा पाटनी देश की बेटी, बेटियों पर नजर डालने वालों का यही हश्र होगा’

Disha Patni News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार में अपराधी खुलेआम गले में तख्तियां लटकाकर जान की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने दिशा पाटनी पर हुए हमले को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाठक ने कहा, “सपा अपराधियों को पुष्पित-पल्लवित कर रही है, जबकि भाजपा सरकार गोवंश संरक्षण में जुटी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में गोवंश को बूचड़खानों में पहुंचाया गया था, जबकि भाजपा का प्रयास है कि देश का पशु संरक्षण हो। उन्होंने कहा कि दिशा पाटनी बरेली की बेटी हैं, जिनके घर पर फायरिंग की घटना बेहद शर्मनाक है और प्रदेश की किसी भी बेटी को बुरी नजर से देखने वालों को कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी।

बिजनौर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एनकाउंटर पर टिप्पणी करते हुए कहा, “सपा मुखिया रेगिस्तान में आंख बंद किए शुतरमुर्ग की तरह बयान दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त थी, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पतालों का बुरा हाल था। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के आधार पर काम कर रही है और इसी वजह से जनता उनसे जुड़ रही है।

गोरखपुर में पशु तस्करी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा खुद गोमाता को नहीं देखती, अपने कार्यकाल में पशुओं को बूचड़खानों में पहुंचाने का काम किया। भाजपा ने 12 लाख से अधिक गोवंश को संरक्षण दिया है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “राहुल और अखिलेश में बहुत फर्क नहीं है, दोनों आम आदमी की पीड़ा को नहीं समझते।”

उन्होंने कहा, “भाजपा में देश स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।” साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बिहार में चुनाव हारने वाली है। सर्किट हाउस पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़े : अयोध्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, 11 युवतियां गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें