अमृतसर में राष्ट्रपति दौरे के बीच पेशी समय पर चर्चा, CM ने स्पष्ट किया अपना निर्णय

अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत मान के 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के समय को लेकर विवाद बढ़ गया है। पहले उन्हें सुबह 10 बजे पेश होने का समय दिया गया था, लेकिन बाद में सचिवालय ने उन्हें शाम 4:30 बजे बुलाया। यह बदलाव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उसी दिन अमृतसर दौरे से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सीएमओ की ओर से समय बदलने का कोई आधिकारिक पत्र या बयान उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को उनका कोई अन्य कार्यक्रम नहीं है और वे सुबह 10 बजे ही श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होकर उपस्थित होंगे।

सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी पत्र में जत्थेदार के आदेशानुसार मुख्यमंत्री को अपना पक्ष रखने के लिए शाम 4:30 बजे बुलाया गया था। इससे पहले 5 जनवरी को जारी पत्र में सुबह 10 बजे उपस्थित होने को कहा गया था। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय को भी सूचित कर दिया है और उनका पूरा दिन श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित रहेगा।

ये भी पढ़े – तकीया मस्जिद हत्याकांड: तीन आरोपियों को पांच साल बाद आजीवन कारावास

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें