दीनू का साथी धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू को फतेहपुर से दबोचा गया, अरिदमन सिंह के करीब पहुंची पुलिस

  • प्रयागराज से लौटे वक्त फतेहपुर में ढाबे पर रुका था धर्मू
  • दोस्त के नंबर से बेधड़क कर रहा था बातचीत, सर्विलांस ने लोकेशन को किया ट्रैस
  • धर्मेंद्र सिंह धर्मू पर पुलिस ने कल घोषित किया था ₹25000 का इनाम

भास्कर ब्यूरो

कानपुर। दीनू उपाध्याय के भतीजे मनु उपाध्याय की प्रयागराज से गिरफ्तारी के चंद घंटे बाद दीनू एंड कंपनी का एक और चेहरा पुलिस की गिरफ्त में। इलाहाबाद हाईकोर्ट से लौटते वक्त लायर्स एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू को पुलिस ने फतेहपुर से दबोच लिया। गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब धर्मू और उसके साथी एक ढाबे पर भोजन करने के लिए रुके थे।

धर्मू के दोस्तों के नंबर भी सर्विलांस पर थे

धर्मेंद्र सिंह उर्फ धर्मू की गिरफ्तारी की कहानी दिलचस्प है। काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार धर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार करने के तमाम प्रयास किये, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो उसके दोस्तों के नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिए गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मू को पुलिस की इस योजना की भनक ही नहीं लगी और वह दोस्तों के नंबर के जरिए दीनू एंड कंपनी के संपर्क में बना था। बीते दिवस हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत के सिलसिले में प्रयागराज के अधिवक्ताओं से बातचीत कर लौटते वक्त धर्मू अपनी टीम को बता रहा था कि जल्द ही अग्रिम जमानत मिलने की उम्मीद है।

सर्विलांस टीम ने धर्मू की बातों को गौर से सुना, इसी दरमियान इनपुट मिला कि फतेहपुर के अमुक ढाबे पर धर्मू और उसके साथी कानपुर लौटते वक्त भोजन के लिए कुछ देर रुकेंगे। इनपुट के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही धर्मू और उसके साथी ढाबे पर पहुंचे तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कल घोषित हुआ था 25 हजार रुपए का इनाम

गिरफ्तारी वारंट के बाद दनादन दबिश के बावजूद खाकी की पकड़ से दूर दीनू के दुबके हुए साथियों के खिलाफ सख्त कदम की तैयारी है। इसी सिलसिले में बीते दिवस दीनू के चार साथियों के खिलाफ इनाम का ऐलान किया गया है। धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के बाद शेष अभियुक्तों के खिलाफ जल्द ही कुर्की की कार्रवाई संभावित है। खबर है कि बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह तक भी कानून के हाथ पहुंच चुके हैं, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। अरिदमन सिंह भी प्रयागराज के किसी होटल में छुपा हुआ है।

गौरतलब है कि, अग्रिम जमानत के सिलसिले में प्रयागराज में हाईकोर्ट और कचहरी की परिक्रमा करने में जुटे दीनू के भतीजे मनु उपाध्याय को गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। देर शाम उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दक्षिण शहर में दीनू के खास नारायण भदौरिया के भाई दिनेश को भी पुलिस ने गुरुवार की शाम गिरफ्त में लिया था। चर्चा है कि, नौबस्ता थानाक्षेत्र में दीनू-अरिदमन सिंडिकेट के दो सदस्यों को पुलिस ने उठाया है।

चार गिरफ्तार और चार वकीलों पर इनाम

गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, लायर्स एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी धमेंद्र सिंह धर्मू, स्रोत गुप्ता और दीनू के चैंबर के साझेदार अनूप शुक्ला पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। डीसीपी-सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि, दीनू सिंडिकेट के तमाम साथियों तक कानून के हाथ पहुंच गए हैं, जल्द ही गिरफ्तारी तय है। कानून के जानकारों के मुताबिक, इनाम के ऐलान के बाद एक महीने की मियाद में गिरफ्तारी नहीं हुई तो अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की–कुर्की तामीली (धारा 82-83) की कार्रवाई होगी।

इसी के साथ कोहना इलाके में दीनू एंड कंपनी के साथी मिलाप सिंह को पुलिस ने दबोच लिया है। दक्षिण शहर से नारायण सिंह भदौरिया के भाई दिनेश भदौरिया की गिरफ्तारी की खबर मिली है। नवाबगंज इलाके में दीनू के खास धमेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से दीनू के भतीजे मनु की गिरफ्तारी हुई है।

गिरफ्तारी के बाद भतीजे मनु को जेल भेजा

प्रयागराज में हाईकोर्ट की परिक्रमा के दरमियान पुलिस ने दीनू उपाध्याय के भतीजे मनु उपाध्याय को गुरुवार की दोपहर में दबोच लिया। ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किय़ा, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मनु का नाम लखनऊ में मारपीट और हत्या के प्रयास के साथ-साथ कानपुर में विभिन्न थानों में 11 एफआईआर दर्ज हैं।

लड़ाई-झगड़ों के समय दीनू उपाध्याय के लिए लफंगों की टीम जुटाने की जिम्मेदारी मनु उपाध्याय ही संभालता था। डीसीपी-क्राइम एस.एम कासिम आबिदी ने मनु उपाध्याय ने बताया कि, मनु उपाध्याय को प्रयागराज में पुरा मुफ्ती थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। चकेरी में जमीन कब्जाने और 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में मनु वांछित था।

गर्लफ्रेंड के घर के बाहर झगड़े में तलाश

पुलिस डाय़री के अनुसार, दीनू का भतीजा मनु उपाध्याय 14 मई की शाम अपनी गर्लफ्रेंड अंशिका श्रीवास्तव से मिलने लखनऊ गया था। गर्लफ्रेंड का मकान गोमतीनगर विस्तार में सेक्टर-06 में सुलभ आवास के भूतल पर स्थित है। इसी दौरान गर्लफ्रेंड का पड़ोसी महक से स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ तो मनु उपाध्याय ने गाली-गलौच करने के बाद महक और उसकी सहेलियों को पीट दिया था। इसके बाद कार से कुचलने का प्रयास करते हुए भाग निकला था।

इस मामले में मनु उपाध्याय के साथ उसकी गर्लफ्रैंड अंशिका श्रीवास्तव और दोस्त आतिफ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट गोमतीनगर विस्तार थाने में लिखी गई थी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

अहमदाबाद रथ यात्रा में मचा हड़कंप, बेकाबू हाथी से भगदड़ देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली