Digital Strike : भारत में तुर्किये–चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट ब्लॉक : भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने का आरोप

भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने और सेना के बारे में गलत खबरें फैलाने का आरोप है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर में बुधवार को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है। यहां 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे।

बरामद हथियार में दो एके-47 राइफल, 10 एक-47 मैगजीन, तीन हैंड ग्रेनेड, दो वॉकी-टॉकी, एक पावर बैंक, 500 से ज्यादा बुलेट, कई आधार कार्ड, खाकी रंग जैसे 4 आर्मी पाउच, 4 ब्लैक ड्रेस, 5 हजार से ज्यादा कैश है।

इधर, श्रीनगर एयरपोर्ट से हज यात्रियों का दूसरा जत्था सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ। श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज यात्रियों की सात फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हुए हैं।

पाकिस्तान ने BSF जवान को 20 दिन बाद छोड़ा

पाकिस्तान ने भारत के BSF के जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। DGMO लेवल पर बातचीत के बाद कॉन्स्टेबल पूर्णम बुधवार सुबह 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौटे। पाकिस्तान ने उन्हें 20 दिनों के बाद छोड़ा गया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें घर जाने दिया जाएगा।

BSF जवान के बदले भारत ने भी पाकिस्तान के जवान मुहम्मद अल्लाह को रिहा कर दिया है। मुहम्मद अल्लाह अवैध रूप से भारत में घुसा था। पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, भारत की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भारतीय फल व्यापारियों ने तुर्किये का सामान का बहिष्कार किया
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच भारतीय व्यापारियों में तुर्किये के रुख को लेकर नाराजगी है। दिल्ली, यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक व्यापारियों ने तुर्किये के सामान का विरोध किया है। इसकी वजह तुर्किये का पाकिस्तान को समर्थन देना है। भारत के व्यापारी तुर्किये से बड़ी मात्रा में सेब मंगाते हैं। गाजियाबाद के एक व्यापारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, तुर्किये, पाकिस्तान को ड्रोन भेजता है। इन्हीं ड्रोन्स से पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया। इसी वजह से हमने फैसला लिया है कि तुर्किये के सेब नहीं बेचेंगे।
एक अन्य व्यापारी शादाब खान ने बताया कि हमने तुर्किये के हर सामान का बायकॉट किया है। सेब के अलावा तुर्किये से हम कई सामान आयात करते थे। हमने ये फैसला इसलिए लिया, क्योंकि तुर्किये, पाकिस्तान का सपोर्ट करता है। तुर्किये का भारत से अच्छा बिजनेस है, लेकिन अब हमने उससे सारा व्यापार खत्म कर दिया है। भविष्य में हम तुर्किये से कुछ भी आयात नहीं करेंगे। भारत तुर्किये से सालाना 1200 करोड़ रुपए का सामान आयात करता है। इसमें सेब की बड़ी मात्रा भी शामिल है।

भारत ने तुर्किये और चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट किए ब्लॉक
भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारतीय सेना को लेकर बिना फैक्ट की खबरें फैलाने का आरोप है। इन मीडिया की ओर से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले और भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश जैसी झूठी खबरें भी फैलाई गईं।

ओडिशा में सेना ने एंटी ड्रोन सिस्टम ‘भार्गवास्त्र’ की टेस्टिंग की
भारत ने माइक्रो रॉकेट ‘भार्गवअस्त्र’ की ओडिशा के गोपालपुर में सफल टेस्टिंग की। यह टेस्टिंग 13 मई को की गई थी। वीडियो आज सामने आए हैं। ‘भार्गवास्त्र’ एक एंटी ड्रोन सिस्टम है। भारतीय सेना के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में तीन टेस्ट किए गए थे। इस दौरान चार रॉकेट दागे गए और सभी ने टारगेट को हिट किया। ‘भार्गवास्त्र’ को सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने तैयार किया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भारत विरोधी पोस्ट करने पर साइबर क्राइम मुख्यालय ने बंद किए 40 अकाउंट चीन ने फिर बदले अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम, भारत बोला- सुधर जाओ UPSC को मिला नया चेयरमैन, अजय कुमार संभालेंगे कमान तिरंगा यात्रा में सीएम योगी बोले – सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया क्या आपके भी मसूड़ो में होता है दर्द ?