Digital Love : क्या डेंजरस है ‘इंटरनेट वाला प्यार’, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लिस्ट में भारत का नाम पहला

Digital Love : आपने ‘इंटरनेट वाला प्यार’ जैसे शब्द कई बार सुने होंगे। इंटरनेट पर सोशल ऐप इंस्टाग्राम और फेसुबक पर कई प्रेम कहानियां बनी और कई ने देश को झकझोर भी दिया। आजकल लोग इंटरनेट पर अनजान लोगों से मिलते हैं, बातचीत करते हैं और बिना देखे प्यार कर लेते हैं। फिर वही प्यार जुर्म बन जाता है। बीते एक साल में ऐसे एक नहीं कई मामले सामने आ चुके हैं और अभी भी ये सिलसिला जारी है। इसे ‘डिजिटल लव’ कहते हैं। क्या आप जानते हैं डिजिटल लव कितना घातक हो सकता है?

युवाओं में भले ही इंटरनेट में होने वाला डिजिटल प्यार का क्रेज बढ़ रहा हो, लेकिन कई बार ये इतना घातक हो सकता है कि जान तक ले सकता है। दरअसल, मूडीज़ की रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई, जिसमें कहा गया कि भारत दुनिया के उन शीर्ष तीन देशों में शामिल हो गया है, जहां डिजिटल लव स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन भारत में प्यार, रिश्ते और रोमांस से जुड़े क्राइम केस आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में वैश्विक स्तर पर जितने नए रोमांस स्कैम प्रोफाइल्स बनाए गए, उनमें 12% भारत से थे। यह संख्या अमेरिका (38%) और नाइजीरिया (14%) के बाद तीसरे स्थान पर आती है।

अब आईए ये जान लेते हैं कि क्यों डिजिटल लव आपके लिए डेंजरस हो सकता है? दरअसल, इंटरनेट में अक्सर लोग अपने प्रोफाइल में अपनी तस्वीरें और जानकारी छुपाते हैं या गलत जानकारी देते हैं, जिससे असली पहचान और इरादों का पता नहीं चलता। इससे धोखा होने का खतरा रहता है। बहुत से लोग ऑनलाइन प्यार का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करते हैं। वे आपको झूठे प्रेम जाल में फंसाकर पैसे मांग सकते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर आप ऑनलाइन प्यार में पड़कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे पता, फोन नंबर, या बैंक विवरण साझा कर लेते हैं, तो यह आपकी सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है।

ऑनलाइन प्यार या डिजिटल लव का दुरुपयोग भी हो सकता है। झूठे प्यार और धोखे के कारण मनोवैज्ञानिक तनाव, उदासी और अवसाद हो सकता है। कभी-कभी इससे आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। अगर गलत ढंग से पहचान बनाई गई या धोखाधड़ी का खुलासा हो गया, तो सामाजिक जीवन प्रभावित हो सकता है और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।

इसलिए, ऑनलाइन प्यार (Digital Love) में पड़ने से बचना चाहिए या सावधानी बरतनी चाहिए। अपनी पहचान, व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय लेनदेन की सुरक्षा का ध्यान रखें। अगर किसी भी प्रकार का संदेह हो, तो तुरंत सावधानी बरतें और अपने परिवार या मित्रों से सलाह लें। ऑनलाइन प्यार में भी सतर्कता और जागरूकता जरूरी है, ताकि आप सुरक्षित रह सकें।

यह भी पढ़े : हरिद्वार में दरिंदगी : गोशाला में किशोरी से गैंगरेप, फिर छत से फेंका, आरोपियों में एक नाबालिग शामिल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल