ब्लड ग्रुप के अनुसार खानपान: जानें, कौन सा आहार आपके लिए है सबसे फायदेमंद

स्वस्थ जीवन के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है, और यह केवल आपकी सेहत पर ही नहीं, बल्कि आपके ब्लड ग्रुप पर भी निर्भर करता है। 1996 में नैचुरोपैथिक डॉक्टर पीटर जे. डीएडमो ने अपनी किताब “ईट राइट 4 योर टाइप” में दावा किया था कि ब्लड ग्रुप के हिसाब से आहार का चयन आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है और कई बीमारियों से बचा सकता है। जानिए, हर ब्लड ग्रुप के लिए कौन सा आहार उपयुक्त है:

टाइप A ब्लड ग्रुप:

टाइप A ब्लड वाले लोगों को शाकाहारी आहार का सेवन करना चाहिए, जिसमें फल, सब्जियां, टोफू, बीन्स, फलियां, और साबुत अनाज शामिल हों। यह ब्लड ग्रुप वाले लोग ज्यादा संवेदनशील होते हैं, और उनका पाचन तंत्र भी कुछ अधिक संवेदनशील होता है। हरी सब्जियां, अनानास, ऑलिव ऑयल, और सोया प्रोडक्ट्स उनके लिए सबसे अच्छे हैं। वहीं, डेयरी उत्पादों, मक्का और राजमा से बचना चाहिए।

टाइप B ब्लड ग्रुप:

टाइप B ब्लड वाले लोगों के लिए मिश्रित आहार सबसे उपयुक्त होता है, जिसमें मीट, फल, डेयरी, सीफूड और साबुत अनाज शामिल हैं। हालांकि, उन्हें मक्का, गेहूं, टमाटर, मूंगफली और तिल से बचना चाहिए। चिकन का सेवन कुछ लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। हरी सब्जियां, अंडे और लो फैट डेयरी उत्पाद इस ब्लड ग्रुप के लिए फायदेमंद होते हैं।

टाइप AB ब्लड ग्रुप:

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को टोफू, सीफूड, डेयरी और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। डी’एडमो के अनुसार, एबी ब्लड टाइप वाले लोगों के पेट में एसिड की मात्रा कम हो सकती है, इसलिए उन्हें कैफीन, शराब और स्मोक्ड मीट से बचना चाहिए। कुछ डेयरी उत्पाद जैसे दही इन लोगों के लिए अच्छे होते हैं।

टाइप O ब्लड ग्रुप:

टाइप O ब्लड वाले लोगों को हाई प्रोटीन आहार जैसे लीन मीट, चिकन और मछली अधिक मात्रा में खानी चाहिए। फल और सब्जियों का सेवन भी करें, लेकिन साबुत अनाज, बीन्स और डेयरी का सेवन कम करें। वजन घटाने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स से बचना जरूरी है। इस ब्लड ग्रुप के लोग पाचन समस्याओं से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण सुझाव:

ब्लड ग्रुप के आधार पर आहार चयन करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, अपनी सेहत के हिसाब से भी डाइट को समायोजित करना जरूरी है। कोई भी डाइट प्लान अपनाने से पहले डॉक्टर की राय लेना हमेशा फायदेमंद रहता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत Kia मोटर्स प्लांट से 900 इंजन चोरी, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार हिंदू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूलाlatest news hindi , web stories