धर्मेंद्र की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी- अब घर पर चलेगा इलाज

Mumbai : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंतित प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले 89 वर्षीय धर्मेंद्र को तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

डॉक्टरों के अनुसार, धर्मेंद्र की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है, इसलिए परिवार ने उन्हें घर ले जाने का निर्णय लिया। अब अभिनेता का इलाज और निगरानी उनके घर पर ही जारी रहेगी। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अभिनेता की वर्तमान स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर सुनते ही उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें