धर्मशाला : सदन की कार्यवाही देखने तपोवन पंहुचे स्कूली बच्चे

धर्मशाला : तपोवन विधान सभा में चल रहे शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहला (भटियात) के छात्र विधानसभा पंहुचे। सदन की कार्यवाही को देखने से पहले छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर पर छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही तथा विधान सभा की भूमिका, गठन तथा स्पीकर पद के महत्व पर प्रकाश डालने का आग्रह किया जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सलिसिलेवार उत्तर देते हुए कहा कि विधानसभा एक राज्य का कानून बनाने वाला सदन है। जैसे हमारे स्कूल में अलग-अलग कक्षाएं होती है, वैसे ही राज्य में अलग अलग क्षेत्र होते हैं और हर क्षेत्र से एक नेता चुना जाता है, जिसे विधायक कहते हैं। ये विधायक मिलकर विधानसभा बनाते हैं। विधानसभा का मुख्य काम राज्य के लोगों के लिए कानून बनाना है। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं से संवाद के दौरान पठानिया ने कहा कि जिस राजनीतिक दल के सबसे ज्यादा विधायक जीतते हैं वह दल मिलकर सरकार बनाता है। सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। विधान सभा में विधायक सरकार से लोगों की समस्याओं के बारे में सवाल पूछते हैं और सरकार को उसका जवाब देना होता है। उन्होंने कहा कि विधान सभा में एक स्पीकर होता है जो सदन की कार्यवाही को नियंत्रित करता है जैसे स्कूल में प्रिंसिपल असेंबली को चलाते हैं। इसके अतिरिक्त जो दल सरकार नहीं बनाते वे विपक्ष कहलाते हैं। विपक्ष का काम सरकार के कामों पर नजर रखना और लोगों की आवाज उठाना होता है। विधान सभा में किसी भी मुद्दे पर खूब बहस होती है जिसमें विधायक अपनी-अपनी राय रखते हैं। जब कोई कानून बनाना होता है तो विधायक उस पर वोट करते हैं। जिस तरफ ज्यादा वोट होते हैं वह कानून बन जाता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें