डीजीपी राजीव कृष्ण ने गिनाई यूपी पुलिस की कार्य उपलब्धियां

  • अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कुख्यात पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कठोर पुलिस कार्रवाई

Lucknow : वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ में कुल 266 अपराधियों को मारा गया, जबकि 10,990 अपराधी घायल हुए। एनकाउंटर के दौरान 18 पुलिसकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए और 1,783 पुलिसकर्मी घायल हुए। 25,000 रुपये तक के इनामी 19,837 अपराधी और 50,000 रुपये तक के 21,998 अपराधी गिरफ्तार किए गए। इसके अतिरिक्त 271 अभियुक्त जिन पर 50,000 रुपये से अधिक का घोषित इनाम था, उन्हें गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 27,288 अभियोग पंजीकृत किए गए और इसी अधिनियम के तहत 85,118 अपराधी गिरफ्तार किए गए। रासुका के तहत 975 अभियुक्तों पर कार्रवाई की गई। गैंगस्टर अधिनियम के तहत 145 संपत्तियों में से 79 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति ज़ब्त की गई।

प्रदेश के 68 माफिया और उनके गैंग के सदस्यों के विरुद्ध नवंबर 2019 से 26 दिसंबर 2025 तक की गई कार्रवाई

माननीय न्यायालय में विचाराधीन 83 मुकदमों की पैरवी की गई, जिनमें 34 माफिया और 92 सहयोगी शामिल हैं। 2 अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई गई।

उत्तर प्रदेश पुलिस के नए रोडमैप के लिए पुलिस महानिदेशक की प्राथमिकताएँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक उन्नयन, पुलिसकर्मियों के बेहतर प्रशिक्षण एवं कल्याण, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा और जनता के प्रति संवेदनशीलता के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में यूपी पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सुधार के लिए 10 प्राथमिकताओं का रोडमैप तैयार किया है, जिस पर सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं और इसके सार्थक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस की अन्य इकाइयों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य

वर्ष 2016 से इमरजेंसी 112 सेवा में निरंतर सुधार किया गया। वर्ष 2025 तक रिस्पांस टाइम 6 मिनट 51 सेकंड हो गया।
प्रदेश में वर्तमान में 500,042 पीआरबी वाहन संचालित हो रहे हैं। प्रतिदिन 34,124 कॉल 112 पर आती हैं। इस दौरान गुमशुदा बच्चों को 14,244 स्थानों पर सहायता प्रदान की गई। महिला पीआरबी 3,041 थी। वर्ष 2025 में यूपी 112 द्वारा 3,10,87,583 कॉल्स का निस्तारण किया गया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने वर्ष 2025 में 233 जगहों पर सफल ट्रैप किया, जिसमें 46,80,100 रुपए बरामद किए गए।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

इस इकाई ने वर्ष 2025 में कुल 120 अभियोग पंजीकृत किए और 337 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त 6 मामलों में 3,44,521 सीसी कफ सिरप बरामद किया गया।

उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा

अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 19 प्रकार की स्कीम चलाई जा रही हैं। अग्नि सचेतक और फायर वॉलंटियर के रूप में 2 वर्षों तक सेवा दी गई। सात दिवसीय प्रशिक्षण के साथ लगभग 40,000 व्यक्तियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सोशल मीडिया सेंटर की उपलब्धि

मुख्यालय संचालित सोशल मीडिया सेंटर ने वर्ष 2025 में 1,779 व्यक्तियों की जान बचाई, जिन्होंने आत्महत्या के संकेत देने वाले पोस्ट किए थे।

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की उपलब्धि

STF ने संगठित अपराधियों, मादक पदार्थ के तस्करों, प्रतिबंधित वन्य जीव तस्करों, अवैध शस्त्र और शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की। 7,627 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, मुठभेड़ में 75 लोग मारे गए और 1,075 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इस दौरान कुल 1,421.26 करोड़ रुपए की मादक पदार्थों की बरामदगी हुई।

यह भी पढ़े : चांदी में निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय, 2026 में कैसी रहेगी चाल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें