हैवान डॉक्टर… 300 मरीजों से रेप, अपनी भतीजियों को भी नहीं बक्शा

Seema Pal

फ्रांस : डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। कहते हैं कि ईश्वर जीवन देता है और डॉक्टर जीवन बचाता है। मगर फ्रांस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर ने एक या दो नहीं बल्कि 300 मरीजों का यौन उत्पीड़न किया। इस डॉक्टर ने केवल महिला मरीजों से ही नहीं बल्कि बच्चों के साथ भी बलात्कार किया।

अब इस डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का केस चल रहा है। सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने यह बात स्वीकार की है कि उसने बच्चों के साथ हैवानियत की है और उनका यौन उत्पीड़न किया। डॉक्टर ने अपने बयान में आगे कहा कि उसने जो किया वह घिनौना है। उसकी गलती को न तो माफी मिल सकती है और वापस ठीक नहीं किया जा सकता है।

डॉक्टर ने घिनौनी हरकतों को किया स्वीकार

बता दें कि यह घिनौना कृत्य 74 वर्षीय डॉक्टर जोएल ले स्कॉरनेक ने कहा, “मैंने घिनौने काम किए हैं। मैं पूरी तरह से जानता था कि इन घावों को मिटाया या ठीक नहीं किया जा सकता और मैं अपने कार्यों के लिए जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। मुझे पता है कि इन चोटों को खत्म नहीं किया जा सकता और न ही मैं समय बदल सकता हूं लेकिन मैं सभी लोगों और उनके प्रियजनों के प्रति अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए बाध्य हूं।”

अपनी भतीजी का भी किया था बलात्कार

बता दें कि इस घटना का खुलासा साल 2017 में हुआ था। 6 साल की बच्ची ने इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ गवाही दी थी। जिसके बाद डॉक्टर के घर की तलाशी ली गई थी, जिसमें 3 लाख से अधिक तस्वीरें, 650 पीडोफाइल वीडियो, जोफिल और स्कैटोलॉजिकल की वीडियो मिली थी। इसके अलावा पुलिस को छानबीन में एक डायरी भी मिली थी जिसमें अपने गंदे कामों का जिक्र किया था। इस डॉक्टर ने साल 2020 में अपनी ही दो भतीजियों के साथ भी बलात्कार किया था, जिसका उल्लेख डायरी में है।

आरोपी डॉक्टर की सजा बढ़ाई गई

फ्रांस की अदालत में डॉक्टर को दोषी पाए जाने के बाद डॉक्टर को साल 2020 में ही 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अब इस मामले में कुछ और मकदमें भी जोड़े गए और साल 2025 में सुनवाई के दौरान आरोपी की सजा को बढ़ाते हुए उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

डॉक्टर ने क्या-क्या किया था

पीड़ितों ने बताया कि डॉक्टर ने उनके साथ क्या-क्या किया था। डॉक्टर ने पहले बच्चों को बेहोश करता था और फिर उनके साथ गलत काम करता था। एक पुरुष मरीज ने बताया कि उसे रिकवरी रूम ले जाया गया था। वह पूरी तरह से घबरा गया था और उसके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। जब रूम में कोई नहीं होता था तब डॉक्टर लड़कियों और लड़कों का यौन शोषण करता था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

कोर्ट में बच्चे भी दे सकते हैं गवाही महाशिवरात्रि पर रंग बदलते हैं ये शिवलिंग जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया : धर्मात्मा निषाद