उपमुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को वितरित किये टूल किट व ट्राई साईकिल व प्रमाण पत्र

हरदोई। विकास खण्ड हरियावा के ग्राम मुरादपुर में सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने सच्चे अर्थों में देश को एक किया। वह शस्त्र और शास्त्र दोनों में विश्वास करते थे। हमारे प्रधानमंत्री भी इसी प्रकार से कार्य कर रहे हैं, वह धर्म के मार्ग पर चलते हैं, वहीं दूसरी ओर जरूरत पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करने की भी ताकत और हिम्मत रखते हैं।

उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का शासन वर्तमान पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार तक विस्तारित था। आज भी पाकिस्तान में सम्राट अशोक से जुड़े चार स्तूप हैं। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने युद्ध का रास्ता छोड़ दिया, लेकिन अपनी सुरक्षा के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकारें लोगों के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। चौपाल में सांसद जयप्रकाश ने उपमुख्यमंत्री के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और टूल किट वितरित किए गए। साथ ही दिव्यांगजनों को साइकिल भी वितरित की गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, योजनाओं के लाभार्थी और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई